Publish Date: 29 Jun, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks: अपने यूजर्स को WhatsApp ढेर सारे फीचर्स ऑफर करता है। इन्हीं में से एक फीचर Delete for Everyone का है। व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज को इस फीचर के जरिए गायब किया जा सकता है। आपके दोस्तों या करीबी लोगों ने कई बार आपको भेजे गए किसी मैसेज को डिलीट किया होगा। हालांकि कई बार हम डिलीट हो चुके मैसेज को भी पढ़ना चाहते हैं। आज हम आपको व्हाट्सएप पर डिलीट किए जाने के बाद भी मैसेज को भी पढ़ने का तरीका बताएँगे। आपको इसके लिए अपने स्मार्टफोन में एक थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप आपके फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन को सेव करके रखता है। जैसे ही कोई आपको व्हाट्सएप पर मैसेज भेजेगा तो उसका नोटिफिकेशन भी इसमें सेव हो जाएगा। फिर मैसेज डिलीट होने के बाद भी उसे इस ऐप के जरिए पढ़ा जा सकेगा।
डिलीट हो चुके व्हाट्सएप मैसेज पढ़ें
1. Google Play Store पर जाएं और नोटिफिकेशन हिस्ट्री पर नजर रखने वाले ऐप को डाउनलोड कीजिये।
2. नोटिफिकेशन हिस्ट्री पर नजर रखने वाले ऐप Notisave भी है।
3. ऐप इंस्टॉल होने के बाद सभी जरूरी परमिशन दें।
4. ऐप को नोटिफिकेशन, फोटो, मीडिया और फाइलों को पढ़ने और auto-start ऑप्शन को चालू करने की ज़रूरत होगी।
5. एक बार ऐसा करने के बाद, यह ऐप व्हाट्सएप मैसेज समेत आपके फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन लॉग रखना शुरू कर देगा।
6. अगर कोई यूजर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के बाद डिलीट भी कर देता है, तब भी आप Notisave ऐप में उसे पढ़ सकेंगे।
7. आप उन नोटिफिकेशन को भी पढ़ पाएंगे जो गलती से स्वाइप हो गए हों।
8. ऐप सिर्फ सिंपल टेक्स्ट मैसेज को ही रिकवर कर सकता है। इसके जरिए GIFs, इमेज और वीडियो जैसी मीडिया फाइल्स को रिकवर नहीं किया जा सकता है।