Publish Date: 25 Jun, 2021
Author: Hema Shami
Tech tips and tricks: सोशल मीडिया एप की लिस्ट में clubhouse app को भी जोड़ा जा रहा है। अगर आपको सोशल मीडिया का use करना बहुत पसंद है तो clubhouse app आपके लिए बेस्ट है। Clubhouse app एक voice chatting app है। clubhouse app इस समय दुनिया भर में पपुलर हो रहा है। इस एप पर आप अपना रूम बना सकते है। और आप दूसरे के ओपन और सोशल रूम में जॉइन होकर वॉयस चैटिंग भी कर सकते है। केवल 5 लोगों को ही clubhouse app पर invite कर सकते है। 5 से ज्यादा लोगों को आप इन्वाइट नहीं कर सकते है। आप किसी ऐक्टिव यूजर के invite कोड के बिना इस एप का इस्तेमाल नहीं कर सकते है।
Club House app features
1. इस एप में दूसरे सोशल मीडिया की ही तरह फॉलो का फीचर्स है।
2. इस एप की मदद से आप बड़े-बड़े बिजनेस मैन से बात कर सकते है।
3. इसमें आप तीन तरह से रूम्स open, social, closed बना सकते है।
4. Clubhouse app पर बहुत सारे टॉपिक पर रूम्स मिल जाएंगे।
5. इसमे आप वॉयस चैट मीटिंग भी कर सकते है।
5. आप पाँच दोस्तों को इसमे इन्वाइट कर सकते है।
Clubhouse download
1. Clubhouse को download करना बहुत ही आसान है।
2. इसे आप एंड्रॉयड smartphone के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
3. iOS डिवाइस के लिए एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
Laptop me kaise download kare
1. लैपटॉप में क्लबहाउस एप को इंस्टॉल करने के लिए आपको एक इक्स्टर्नल एप सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ती है।
2. जिसका नाम blue stack है ।
3. Blue stack की मदद से एप अपने लैपटॉप में किसी भी एप को इंस्टॉल कर सकते है।
4. आप अपने लैपटॉप में blue stack एप को ओपन किजिए।
5. इसके बाद गूगल प्ले स्टोर के आइकान पर क्लिक कीजिये।
6. अब आपके लैपटॉप में गूगल प्ले स्टोर ओपेन हो जाएगा।
7. इसके बाद सर्च बार में clubhouse कीजिये।
8. क्लबहाउस एप को लैपटॉप में डाउनलोड कर लें।
Clubhouse app par account
क्लबहाउस एप को आसानी से डाउनलोड तो कर सकते है। पर इसे यूज करने के लिए आपको किसी क्लबहाउस एप ऐक्टिव यूजर्स का इन्वाइट लिंक चाहिए होता है। बिना किसी ऐक्टिव यूजर्स के invite code की help से आप Clubhouse app का इस्तेमाल नहीं कर सकते है। आगर आपके पास किसी ऐक्टिव यूजर्स का invite code है तो आप उस link पर क्लिक करके इस एप को डाउनलोड कर लीजिये। डाउनलोड करने के बाद आप एप को ओपन करें। इस एप में अकाउंट बनाने के लिए आपको एक email id और एक मोबाईल नंबर की जरूरत पड़ेगी। आप अपने मोबाईल और OTP की मदद से account बना कर username को select कर लीजिये। इसके बाद आपका अकाउंट successfully बनकर रेडी हो जाएगा। आप Clubhouse app का इस्तेमाल कर सकते है। Clubhouse app में आप किसी भी प्रकार का डॉक्युमेंट्स, इमेज, विडिओ सेन्ड नहीं कर सकते है। इसमे आप केवल वॉयस चैट से ही बात कर सकते है।