Telangana Politics : भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राजा सिंह ने 2014, 2018 और 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनावों में गोशामहल सीट से जीत हासिल की। बीजेपी ने 30 जून 2025 को एन. रामचंदर राव को तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस का विरोध जताने के लिए ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने को लेकर पार्टी की रणनीति पर असहमति जताई। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...