Thailand Cambodia War : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले चार दिनों से जारी भीषण जंग आखिरकार शनिवार रात को युद्धविराम में बदल गई। यह बड़ी खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद आई है। थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने बताया कि ट्रंप ने दोनों देशों के बीच तुरंत सीजफायर लागू करने का प्रस्ताव रखा था। वेचायाचाई ने अमेरिका की इस पहल और सद्भावना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाईलैंड सैद्धांतिक रूप से इस युद्धविराम को स्वीकार करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंबोडिया को भी इस पर गंभीरता दिखानी होगी ताकि शांति बहाल हो सके। यह देखना होगा कि यह संघर्षविराम कितना स्थायी रहता है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…