Thailand Cambodia War: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग जारी है। आज दोनों देशों के नेता मलेशिया में मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच शांति वार्ता होगी। मलेशिया के विदेश मंत्री मुहम्मद हसन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘दोनों ही देशों ने शांति वार्ता का हमारा अनुरोध माना है और हमारी मध्यस्थता स्वीकार की है।’’ इससे पहले थाईलैंड और कंबोडिया में लड़ाई छिड़ने के बाद के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री नवर इब्राहीम ने दोनों देशों से शांति की अपील की और मध्यस्थता की पेशकश की थी। आपको बता दें कि थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाइ और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत दोनों ही मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम के निमंत्रण पर कुआलालंपुर जाएंगे। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...