Thailand Cambodia War : थाईलैंड ने कंबोडिया पर सैन्य कार्रवाई की है। थाईलैंड ने कंबोडिया के विवादित सैन्य ठिकानों पर एफ-16 लड़ाकू विमानों का प्रयोग कर इस हमले को अंजाम दिया। इस हमले के बाद थाईलैंड सेना की उप प्रवक्ता ऋचा सुक्सुवानन ने स्पष्ट रूप से कहा, ‘‘हमने योजना के अनुसार सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस दौरान छह एफ-16 विमानों में से एक ने कंबोडियाई क्षेत्र में एक सैन्य ठिकाने को नष्ट कर दिया।’’ वहीं कंबोडिया ने इसे क्रूर और बर्बर सैन्य आक्रमण बताया है इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...