Publish Date: 28 Jul, 2025
Author: Anjum Qureshi
Third Sawan Somwar 2025 : सावन के सोमवार का बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। व्रत रखकर पूजा करने से सारे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है। इस बार सावन का तीसरा सोमवार खास होने वाला है। तीसरे सावन सोमवार के दिन विनायक चतुर्थी व्रत भी है इसलिए गणेश जी और महादेव की पूजा का विशेष फल मिलेगा। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और शुभ योग।
सावन के तीसरे सोमवार की तिथि
- सावन के तीसरे सोमवार का व्रत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाएगा।
- 28 जुलाई सावन का तीसरा सोमवार है।
- इस दिन सावन विनायक चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा।
- इसलिए सावन के सोमवार का अधिक महत्व है।
- शिव परिवार की पूजा के लिए यह दिन उत्तम है।
सावन के तीसरे सोमवार का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 17 मिनट से 04 बजकर 59 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।
- अमृत काल- सुबह 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त- 29 जुलाई रात 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।
- सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर।
- सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 15 मिनट पर।
जल चढ़ाने का शुभ समय
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
- शुभ-उत्तम मुहूर्त- सुबह 09 बजकर 04 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
सावन के तीसरे सोमवार के शुभ योग
- सावन के तीसरे सोमवार के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं।
- रवि योग- 12 घंटे के लिए बन रहा है।
- रवि योग का समय- सुबह 05 बजकर 40 मिनट से शाम 05 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
- परिघ योग- सुबह से लेकर 29 जुलाई रात 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
- इस दिन शिव योग का भी निर्माण हो रहा है।
सावन के तीसरे सोमवार पर भद्रा काल
- सावन के तीसरे सोमवार पर भद्रा लगने जा रहा है।
- भद्राकाल का समय- सुबह 10 बजकर 57 मिनट से रात में 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
- इस दिन कोई शुभ कार्य नहीं होगा क्योंकि भद्रा का वास धरती पर होगा।
- लेकिन पूजा पाठ किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।