Top 10 Most Expensive Players in IPL History : आईपीएल के अगले सीजन के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिन तक क्रिकेट खिलाड़ियों का मेला सजा। सभी 10 फ्रेंचाइडियों ने दो दिन में जमकर पैसा लुटाया और अपने पसंद के खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करवाया। स्टार बल्लेबाज विकेटकीपर ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा है। उनके बाद श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब की टीम ने उन्हें 26.5 करोड़ में खरीदा है।
आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो अब इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। पिछले साल यानी आईपीएल 2024 के सीजन तक के टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों में सिर्फ 2 ही भारतीय खिलाड़ी थे, लेकिन अब इस लिस्ट में 5 खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर अब भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ देखा जा सकता है। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
1. ऋषभ पंत - 27 करोड़ - लखनऊ सुपर जायंट्स - 2025
2. श्रेयस अय्यर - 26.75 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2025
3. मिचेल स्टार्क - 24.75 करोड़ - कोलकाता नाइट राइडर्स - 2024
4. वेंकटेश अय्यर - 23.75 करोड़ - कोलकाता नाइट राइडर्स - 2025
5. पैट कमिंस - 20.50 करोड़ - सनराइजर्स हैदराबाद - 2024
6. सैम करन - 18.50 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2023
7. अर्शदीप सिंह - 18 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2025
8. युजवेंद्र चहल - 18 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2025
9. कैमरोन ग्रीन - 17.50 करोड़ - मुंबई इंडियंस - 2023
10. बेन स्टोक्स - 16.25 करोड़ - चेन्नई सुपर किंग्स - 2023
आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वैभव आईपीएल के इतिहास में नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव अभी सिर्फ 13 साल के हैं और इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी रकम मिलना ये काबिले तारीफ है। वैभव ने न सिर्फ आईपीएल का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि वह आईपीएल के सबसे कम उम्र के करोड़पति भी बन गए हैं।
IPL 2025 : आईपीएल के बीच विराट कोहली ने बेटी वामिका संग बिताए ...
RCB vs CSK : चेन्नई और बेंगलुरु में किसका पलड़ा भारी, ऐसी हो ...
Rohit Sharma Birthday : 38वां जन्मदिन मना रहे हैं रोहित शर्मा, जानें उनके ...
CSK vs PBKS : चेन्नई और पंजाब में किसका पलड़ा है भारी, जानें ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत