New Parliament Flag Hoisting: नई संसद के गज द्वार पर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संसद ड्यूटी समूह द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कई विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहे।
नई संसद के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस शुभ अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पीयूष गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और प्रमोद तिवारी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक क्षण है। भारत युग परिवर्तन का गवाह बन रहा है। दुनिया भारत की शक्ति और योगदान को पूरी तरह से पहचान रही है। हम ऐसे समय में रह रहे हैं, जहां हम विकास, उपलब्धियां देख रहे हैं। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।’’