Singer Raju Punjabi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजू पीलिया से पीड़ित थे। सुबह लगभग चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू पंजाबी ने कई ऐसे गाने गाए हैं जो पूरे भारत में काफी फैमस हुए हैं। उनके द्वारा गाए गए गानों से हरियाणवी इंडस्ट्री की एक अलग पहचान बनी थी। राजू पंजाबी के परिवार के साथ-साथ हरियाणवी इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। राजू कुछ समय से बीमार थे और उनका निजि अस्पताल में इलाज चल रहा था।
राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। इस गाने को तैयार करने में लगभग दो साल का समय लगा था। इस गाने के बोल हैं- आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। जब यह गाना फैंस के बीच रखा गया तो उस समय राजू अस्पताल में एडमिट थे। उनकी तबियत उस समय भी बिगड़ी हुई थी। आपको बात दें कि राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा।
राजू पंजाबी हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे थे उनके गानो के कारण हरियाणवी इंडस्ट्री की एक अलग पहचान बनी थी। मशहूर डांसर सपना चौधरी और राजू पंजाबी की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। सपना चौधरी का डांस और राजू पंजाबी के गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। उन्होंने देसी-देसी ना बोल्याकर और तू चीज़ लाजवाब जैसे गाने गाए हैं जो काफी पसंद किये जाते हैं।
Shanaya Kapoor: Bollywood’s Debutant Gen Z Star With Five Films in the Pipeline; All About ...
Tu Jhoothi Main Makkar Netflix release date: When & where to watch Ranbir-Shraddha Rom-com ...
student answer copy viral : भगवान है कहां रे तू , स्टूडेंट ने ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत