RCB Cricketer Yash Dayal : आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल बुरे फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, गाजियाबाद की एक महिला ने ने यश पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने क्रिकेटर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि पिछले पांच सालों से यश के साथ रिश्ते में थी और शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया। आइए इस वीडियो में जानते हैं कि महिला ने यश पर और कौन-कौन से आरोप लगाए हैं और पुलिस ने किन धाराओं में केस दर्ज किया है।