Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र सुख और समृद्धि के लिए रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए इस इस दिन व्रत रखती हैं। साल 2024 में यह व्रत 6 जून को रखा जाएगा। इस दिन को व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख शांति आती है। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और उपवास के नियमों का पालन करना चाहिए।