Vat Savitri Vrat 2024: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत को बहुत ही अधिक महत्व दिया जाता है। वट सावित्री व्रत के मौके पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावित्री ने यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण को लौटाने पर विवश किया था। इसलिए विवाहित स्त्रियां, पति की दीर्घायु और सकुशलता की कामना के लिए वट सावित्री व्रत करती हैं। अगर आपका इस बार पहली बार व्रत है तो आपको कुछ चीजों का खास ख्याल रखना होता है। अधिक जानकारी के लिए पूरा वीडियों देखें।