Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और घर की सुख शांति के लिए यह व्रत रखती हैं। इस व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। इस दिन बरगद की पूजा की जाती है। बरगद के पेड़ पर गाय का शुद्ध दूध जल में मिलाकर चढ़ाने से दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। माना जाता है कि बरगद में भगवान विष्णु, शिव जी और ब्रह्म देव का वास होता है।