Vat Savitri Vrat 2025: ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। यह व्रत इस साल 26 मई को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की सुख शांति के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान से वट यानी बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है साथ ही सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी जाती है। इस व्रत के बारे में अधिक जानने के लिए देखें यह वीडियो...