Kota Srinivasa Rao Death : तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद रविवार, 13 जुलाई की सुबह 4 बजे हैदराबाद स्थित उनके आवास एक्टर का निधन हो गया। एक्टर की उम्र 83 वर्ष की थी। उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। उनकी निधन की खबर से ना केवल सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर अभिनेता के परिवार के प्रति शोक जताया है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, "अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग 4 दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई… pic.twitter.com/D9dJuq99pp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2025
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने लगभग चार दशकों तक सिनेमा और रंगमंच में अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनकी भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने यह भी बताया कि 1999 में राव ने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जनता की सेवा भी की थी। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि अभिनेता कोटा श्रीनिवास को विशेष रूप से उनके खलनायक के किरदारों के लिए जाना जाता था, जिनमें उन्होंने दर्शकों का दिल जीता।
प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका जन्म 10 जुलाई, 1942 को आंध्र प्रदेश के कांकीपाडु में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। शुरुआत में अपने डॉक्टर पिता सीता राम अंजनेयुलु के नक्शेकदम पर चलने की इच्छा रखने वाले कोटा श्रीनिवास ने बाद में अभिनय को अपना करियर चुना। कॉलेज के दिनों से ही थिएटर से जुड़कर उन्होंने अपने जुनून को पूरा किया और साथ ही स्टेट बैंक में भी नौकरी की।
Top OTT Picks For This Weekend: Kota Factory 3 To Bigg Boss OTT 3 Streaming ...
Upcoming OTT Releases This Weekend: Kota Factory Season 3 to Bad Cop ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत