B. Saroja Devi Passes Away : साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी का सोमवार, 14 जुलाई, 2025 को निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। ऐसा बताया जा रहा है कि सरोज देवी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने कई कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उनके इस तरह सभी को छोड़कर चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सरोजा देवी के निधन पर रजनीकांत, सिमरन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।
महान अभिनेत्री सरोजा देवी के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सिनेमा जगत से जुड़े सभी लोग दुख के साथ उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी सरोजा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर लिखा, "महान अभिनेत्री सरोजा देवी, जिन्होंने करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीता, अब हमारे बीच नहीं हैं। मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।" सरोजा देवी ने अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया था और उनके जाने से सिनेमा प्रेमियों में गहरा खालीपन महसूस किया जा रहा है।
वहीं, एक्ट्रेस सिमरन ने एक्स पर लिखा, 'मशहूर सरोजा देवी अम्मा नहीं रहीं, लेकिन भारतीय सिनेमा में उनकी विरासत अमर रहेगी। मुझे उनके साथ 'वंस मोर' में काम करने का मौका मिला था। यह गर्व का क्षण आज और भी ज्यादा कीमती लगता है। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।' कर्नाटक के सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा, 'वरिष्ठ कन्नड़ अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय करके अभिनय की देवी के रूप में शोहरत हासिल की। सरोजा देवी का जिक्र होते ही कित्तूर चेन्नम्मा, बब्रुवाहन और अन्नाथंगी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की यादें ताजा हो जाती हैं। दशकों तक अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाली उनकी यह विदाई भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सरोजादेवी की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
Coolie Movie : ‘कुली फिल्म के डायरेक्टर की फीस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ...
South Cinema : Coolie फिल्म का दूसरा सॉन्ग रिलीज, पूजा हेगड़े की अदाओं ...
Coolie Movie : आमिर खान अब साउथ इंडस्ट्री में मचाएंगे धमाल, रजनीकांत के ...
Kanguva Box Office Collection : कंगुवा से मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान, ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत