Wedding Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर शादी से जुड़े वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं और यही वजह है कि ये वीडियो इतनी जल्दी वायरल हो जाते हैं। आपने शादियों के दौरान डीजे पर जमकर डांस होते हुए देखा होगा। कई बार अजीबोगरीब डांस वायरल हो जाता है। इसी कड़ी से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देख आप भी अपना सिर पीट लेंगे। क्योंकि इसमें एक लड़का गुटखा खाते हुए अजीबोगरीब डांस कर रहा है। लोगों ने इस वीडियो को 'गुटखा डांस' का नाम दे दिया है।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्टेज के ऊपर और नीचे जमकर डांस कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़का कैमरे के आगे कुछ करता हुआ नजर आता है। लोगों ने जब ध्यान से देखा तो पता चला कि यह लड़का गुटखा बना रहा है। लड़के ने बड़े ही शानदार तरीके से हाथ की हथेली पर रखते हुए गुटखा बनाया और सबके साथ डांस करना शुरू कर दिया। लड़के ने फिर एक बार गुटखा निकाला और डांस के स्टाइल में ही इसे खाने लगा, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इसलिए लोगों ने इस डांस को 'गुटखा डांस' नाम दे दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो कुछ पुराना बताया जा रहा है लेकिन फिर एक बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लड़का इतने फनी स्टेप करता है कि आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।
Prayagraj Flood: प्रयागराज से पटना तक गंगा के पानी ने मचाई तबाही ...
Ahmedabad Poster Controversy: Gujarat Police के पोस्टरों पर विवादित नारे को लेकर हंगामा ...
Premanand Maharaj Controversy : संत प्रेमानंद के बयान से बवाल! लड़कियों को लेकर ...
Uorfi Javed Lip Filler Removal: Uorfi Javed’s Swollen Face Creates Buzz on Internet, Know Side ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत