Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में हर कोई इंस्टाग्राम पर रील बनाने में लगा पड़ा है। लोग घरों से निकलकर स्टेशन से लेकर रोड तक पर रील ही बना रहे हैं। लेकिन इसी बीच लोग नियमों को भूल जाते हैं और कानून तोड़ते हुए भी नजर आते हैं। ऐसे कई वीडियो आपने भी फोन स्क्रोल करते हुए जरूर देखें होंगे जिसमें लोग नियमों को ताक पर रखकर वीडियो बनाते हैं। कई बार तो लोगों ऐसी अनदेखी के चक्कर में जान तक गवा देते हैं। ऐसी ही वायरल हो रही एक रील पर दिल्ली पुलिस की नजर पड़ी और पुलिस ने उस वीडियो के साथ ज्ञान की बात बता दी। आप भी पहले देखिए ये वीडियो।
राजधानी दिल्ली की पुलिस एक तरफ कानून व्यवस्था बनाने के लिए तो जानी ही जाती है तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वायरल हो रहे वीडियो में तीन लड़कियां है जो कि बिना हैलमेट के स्कूटी चलाते हुए रील बना रहीं हैं। स्कूटी चलाते हुए लड़की बोलती है कि लाइफ में मस्ती करना बहुत जरूरी है तो वहीं पीछे बैठी लड़की बोलती है घूमना भी जरूरी है। स्कूटी पर बैठी तीसरी लड़की बोलती है कि पढ़ना भी जरूरी है। जैसे ही तीसरी लड़की ये बोलती है उसे स्कूटी से नीचे उतारकर बाकी दोनों लड़किया चली जाती हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस की चेतावनी सामने आती है कि दीदी हेलमेट पहनना भी जरूरी है और ट्रिपल राइडिंग बिल्कुल भी जरूरी नहीं है।
दिल्ली पुलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को एक मिलियन से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके साथ-साथ लोग भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा रोस्ट करना भी जरूरी है है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा दिल्ली पुलिस = कंटेंट पुलिस।
Ahmedabad Poster Controversy: Gujarat Police के पोस्टरों पर विवादित नारे को लेकर हंगामा ...
Premanand Maharaj Controversy : संत प्रेमानंद के बयान से बवाल! लड़कियों को लेकर ...
Uorfi Javed Lip Filler Removal: Uorfi Javed’s Swollen Face Creates Buzz on Internet, Know Side ...
Raj Thackeray News : Rahil Sheikh ने क्या किया.. लड़की ने सब बता ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत