Weather Update : मॉनसून का आगमन देश के कई हिस्सों के लिए राहत लेकर आया है, पर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में इसने आफत मचा दी है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर सड़कें बंद हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन बचाव और राहत कार्यों में जुटा हुआ है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिे ये Video….