Weather Update : उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश लगातार हो रही है। मौसम विभाग ने बिहार के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। मौसम के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...