Weather Update Today : मौसम विभाग के अनुसार, आज राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। कई जगहों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं, आंधी व गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रविवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और ऐसी ही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…