Dalai Lamas : तिब्बती बौद्ध धर्म 14वें दलाई लामा तेनज़िन ग्यात्सो हैं। उनका जन्म 6 जुलाई, 1935 को पूर्वाेत्तर तिब्बत के अमदो के तकत्सेर में स्थित एक छोटे से गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। 1959 से ही वह भारत में निर्वासन में रह रहे हैं। दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता माने जाते हैं। वह कई मामलों में राजनीतिक नेता और धार्मिक गुरु होते हैं। उन्हें करुणा के बोधिसत्व (अवलोकितेश्वर) का अवतार माना जाता है। दलाई लामा एक उपाधि होती है। आइए जानते हैं इस वीडियो में कि दलाई लामा का चयन कैसे किया जाता है?