Economist Radhika Pandey : जानी-मानी इकोनॉमिस्ट पॉलिसी रिसर्चर और राइटर राधिका पांडे का निधन शनिवार, 28 जून को हो गया। वह 46 साल की थीं। उन्हें 20 साल का अनुभव था और वह बेहतरीन मैक्रोइकॉनोमिस्ट थीं। राधिका पांडे ने 12वीं के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री और फिर पीएचडी की पढ़ाई की। बताया जा रहा है कि उन्हें टाइफाइड हुआ था, जिसके बाद उनके लिवर में दिक्कत आ गई और उन्हें पीलिया हो गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में भर्ती कराया गया था। यहीं उनकी लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई। इस सर्जरी के दौरान उन्हें कई समस्याएं आईं और उनका निधन हो गया। राधिका के बारे में अधिक जानने के लिए देखें यह वीडियो...