Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। वह देश के मनमोहन सिंह देश के 14वें प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह बेहद सरल स्वाभाव के व्यक्ति थे। वह हमेशा नीली पगड़ी ही पहनते थे। दरअसल नीली पगड़ी पहनने के पीछे एक कहानी है। जब वह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे तो वह नीले रंग की पगड़ी बांधते थे। जिस कारण उनका नाम ब्लू टर्बन या नीली पगड़ी पड़ गया। इसके बाद से यह रंग उनकी जिंदगी से जुड़ गया। उन्हें यह रंग काफी पसंद था। इसके अलावा डॉ. मनमोहन सिंह अपने कॉलेज के सम्मान के लिए भी इस रंग की पगड़ी पहनते थे क्योंकि नीला रंग उनकी पगड़ी से जुड़ा है।