Sawan 2025 : सावन में दही, पत्तेदार सब्जियां और नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए, जानें इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Publish Date: 18 Jul, 2025
Pinterest Sawan 2025 : सावन में दही, पत्तेदार सब्जियां और नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए, जानें इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Sawan 2025 : सावन का महीना बहुत पवित्र और खास माना जाता है। इस महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। सावन महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन में कई बड़े तीज त्योहार मनाए जाते हैं। इसी महीने कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। यह महीना शिवभक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है। सावन के महीने में कुछ चीज़ों को खाने की मनाही होती है। धार्मिक मान्यता के कारण कुछ चीज़ों को खाया नहीं जाता लेकिन इसके वैज्ञानिक कारण भी है।

सावन में किन चीज़ों को नहीं खाना चाहिए

सावन महीने में दही या दही से बना कोई खान जैसे कड़ी, दही भिंडी और रायता आदि। इसके अलावा हरी और पत्तेदार सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए। सावन के महीने प्याज-लहसून का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। सावन में बैंगन खाने की भी मनाही है। वहीं इस सावन में नॉनवेज भी नहीं खाना चाहिए। इन सभी चीज़ों को न खाने के धार्मिक कारण तो हैं ही इसे पीछे वैज्ञानिक कारण भी है।

धार्मिक कारण

सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। इस महीने कई बड़े व्रत रखे जाते हैं जिन्हें रखने के लिए कठिन नियमों का पालन किया जाता है। इसलिए इस महीने तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस महीने में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। सावन में लोग अध्यात्म से जुड़े होते हैं इसलिए उन्हें सात्विक भोजन ही करना चाहिए। तामसिक भोजन न करने की एक वजह यह भी है कि इस भोजन के सेवन से सुस्ती, आलस्य, अहंकार और क्रोध बढ़ जाता है और मनुष्य आध्यात्म से मुख मोड़ लेता है और आध्यात्म के लिए इंद्रियों पर काबू करना बेहद जरुरी है।

वैज्ञानिक कारण

सावन के महीना बारिश का महीना होता है। ऐसे में पत्तेदार सब्जियों और बैंगन में कीड़े-मकोड़े पड़ जाते हैं। यह समय नमी का होता है इसलिए इस मौसम में बैक्टीरिया होना आम बात है। इसलिए पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं बात करें बैंगन की तो बैंगन को पचाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए बैंगन को नहीं खाना चाहि। बात करें प्याज-लहसून की तो इनकी तासीर बहुत गर्म होती है। इसके सेवन से पेट में गर्मी बढ़ सकती है। जो आगे चलकन कई बिमारी की वजह बनेगा। इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए। सावन में नॉनवेज का सेवन इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि इस मौमस में इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है इसे पचाना भी मुश्किल होता है। इसलिए इस मौसम में नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept