Viral Video: महिला हर क्षेत्र पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। चाहें राजनीति की बात हो या खेल के मैदान की महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें कि कुछ महिलाएं फुटबॉल खेलती नज़र आ रही हैं। बड़ी बात यह नहीं है कि महिलाएं फुटबॉल खेल रही हैं बड़ी बात यह है कि महिलाएं साड़ी पहनकर फुटबॉल खेल रही हैं। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे ही तेज़ी से वायरल होने लगा।
इसी वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाएं साड़ी पहन कर फुटबॉल के पीछे भाग रहीं है। महिलाएं इस खेल को काफी इन्जॉय भी कर रही हैं। ये वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है। यहां पर दो दिवसीय महिलाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को साड़ी पहन कर खेलना था। इस प्रतियोगिता को नाम दिया गया 'गोल इन साड़ी'। इस प्रतियोगिता में 25 से 50 वर्ष की महिलाओं ने भाग लिया और साड़ी में गोल पर गोल जड़े।
'When drape can signify both strength and femininity!'
— Naturally Sudhaish (@NaturallySudha) March 29, 2023
A group of women turned football players in Gwalior recently. They were spectacular on the field with their athletic skills. It was a 2 day tournament.
The tournament was called "Goal in Saree".pic.twitter.com/18N36cpqQJ
इस मेच में 8 टीमों ने भाग लिया। इन महिलाओं ने मराठी स्टाइल में साड़ी बांधी हुई थी ताकि मैच खेलते समय कोई परेशानी ना हो। इस वीडियो को ट्विटर पर Naturally Sudhaish नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। 1 मिनट का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यूजर्स को जितना ये वीडियो हैरान कर रहा है उतना ही पसंद भी आ रहा है। इस वीडियो में महिलाएं कहती सुनाई दे रहीं हैं कि 'नारी साड़ी में भी भारी'
Celebrity Fitness: Actress Kangana Ranaut’s Workout, Diet and Healthy Lifestyle ...
Weight Loss Transformation: From XXL to XS, the Inspirational Fat to Fit Journey of A ...
Hockey World Cup 2023: इस टूर्नामेंट में इतिहास रच सकते है Akashdeep ...
FIFA WORLD CUP 2022: Argentina को जीताकर Lionel Messi ने अपने नाम किए ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत