Women's Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को एक थीम के साथ पूरे विश्व में मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान, पशंसा और उनके आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव को मनाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर की एक कलाकार ने कई तरह की पोट्रेट बनाई है। जो वाकई बहुत सुंदर लग रही है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इंदौर की कलाकार शिखा शर्मा ने इंदौर में 12 हजार वर्ग फुट की रंगोली बनाई। इस रंगोली को शिखा सहित 20 लोगों ने दो दिनों में बनाया। कलाकारों ने अपनी रंगोली के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। शिखा शर्मा ने कहा, "हमने इस रंगोली को दो दिनों में पूरा किया। महिला दिवस के अवसर पर हमने महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते हुए यह रंगोली बनाई है।
Nag Panchami 2025: Best Wishes, Messages, Images to Share With Your Family and Close Ones ...
OTT Releases This Week: Mandala Murders To Happy Gilmore 2 Streaming On Netflix, Prime Video ...
Guru Purnima 2025 : गुरु के सम्मान और त्याग के लिए दिल को ...
Sourav Ganguly Birthday : सौरव गांगुली आज मना रहे हैं अपना 53वां जन्मदिन, ...