Women World Cup 2025 Schedule : महिला विश्व कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम फिर एक बार आमने-सामने होंगी। 5 अक्तूबर को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच भिड़ंत होगी। पाकिस्तान क्रिकेट महिला टीम के सभी मुकाबले हाईब्रिड मॉडल पर खेले जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे। भारत और श्रीलंका की टीम के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
महिला वनडे विश्व कप 2025 टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगा। मुकाबले भारत और श्रीलंका के पांच शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी, गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर. प्रेमादासा स्टेडियम शामिल हैं। 12 साल बाद भारत में हो रहे इस वैश्विक टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
आगामी महिला वनडे विश्व कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल हैं। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के तौर पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक रिकॉर्ड सात बार यह खिताब अपने नाम किया है।
तारीख |
मैच |
स्थल |
समय |
मंगलवार, 30 सितंबर |
भारत बनाम श्रीलंका |
बेंगलुरु |
3 बजे |
बुधवार, 1 अक्टूबर |
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड |
इंदौर |
3 बजे |
गुरुवार, 2 अक्टूबर |
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान |
कोलंबो |
3 बजे |
शुक्रवार, 3 अक्टूबर |
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका |
बेंगलुरु |
3 बजे |
शनिवार, 4 अक्टूबर |
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका |
कोलंबो |
3 बजे |
रविवार, 5 अक्टूबर |
भारत बनाम पाकिस्तान |
कोलंबो |
3 बजे |
सोमवार, 6 अक्टूबर |
न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका |
इंदौर |
3 बजे |
मंगलवार, 7 अक्टूबर |
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश |
गुवाहाटी |
3 बजे |
बुधवार, 8 अक्टूबर |
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान |
कोलंबो |
3 बजे |
गुरुवार, 9 अक्टूबर |
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
विशाखापट्टनम |
3 बजे |
शुक्रवार, 10 अक्टूबर |
न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश |
विशाखापट्टनम |
3 बजे |
शनिवार, 11 अक्टूबर |
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका |
गुवाहाटी |
3 बजे |
रविवार, 12 अक्टूबर |
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया |
विशाखापट्टनम |
3 बजे |
सोमवार, 13 अक्टूबर |
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश |
विशाखापट्टनम |
3 बजे |
मंगलवार, 14 अक्टूबर |
न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका |
कोलंबो |
3 बजे |
बुधवार, 15 अक्टूबर |
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान |
कोलंबो |
3 बजे |
गुरुवार, 16 अक्टूबर |
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश |
विशाखापट्टनम |
3 बजे |
शुक्रवार, 17 अक्टूबर |
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका |
कोलंबो |
3 बजे |
शनिवार, 18 अक्टूबर |
न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान |
कोलंबो |
3 बजे |
रविवार, 19 अक्टूबर |
भारत बनाम इंग्लैंड |
इंदौर |
3 बजे |
सोमवार, 20 अक्टूबर |
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश |
कोलंबो |
3 बजे |
मंगलवार, 21 अक्टूबर |
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान |
कोलंबो |
3 बजे |
बुधवार, 22 अक्टूबर |
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड |
इंदौर |
3 बजे |
गुरुवार, 23 अक्टूबर |
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड |
गुवाहाटी |
3 बजे |
शुक्रवार, 24 अक्टूबर |
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका |
कोलंबो |
3 बजे |
शनिवार, 25 अक्टूबर |
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका |
इंदौर |
3 बजे |
रविवार, 26 अक्टूबर |
इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड |
गुवाहाटी |
3 बजे |
रविवार, 26 अक्टूबर |
भारत बनाम बांग्लादेश |
बेंगलुरु |
3 बजे |
बुधवार, 29 अक्टूबर |
सेमीफाइनल 1 (तय होना बाकी) |
गुवाहाटी/कोलंबो |
3 बजे |
गुरुवार, 30 अक्टूबर |
सेमीफाइनल 2 (तय होना बाकी) |
बेंगलुरु |
3 बजे |
रविवार, 2 नवम्बर |
फाइनल (तय होना बाकी) |
कोलंबो/बेंगलुरु |
3 बजे |
Health Facts: Chemicals Found in Daily Use Products That are Harmful to Your Health ...
Skincare 101: All You Need To Know About Sunscreen Types, SPF, Application, And More ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत