World Asthma Day 2025: कब मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस? जानें इतिहास महत्व और थीम

Publish Date: 04 May, 2025
Pinterest World Asthma Day 2025: कब मनाया जाता है विश्व अस्थमा दिवस? जानें इतिहास महत्व और थीम
World Asthma Day 2025: विश्व अस्थमा (दमा) दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इस साल 6 मई को यह दिन मनाया जाएगा। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अस्थमा के बारे में जागरुकता फैलाना है। साथ ही इसके नियंत्रण के लिए प्रयास करना है। विश्व अस्थमा दिवस अस्थमा रोग की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रेरित करता है। कहा जाता है कि जागरूकता ही इसकी सबसे बड़ी दवा है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।

विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास

विश्व अस्थमा दिवस की शुरुआत  विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा की गई थी। साल 1998 में 35 से अधिक देशों ने भाग लिया। तब से हर साल यह दिवस विभिन्न देशों में मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जगह-जगह चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। योग, व्यायाम और पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी जाती है।

विश्व अस्थमा दिवस का महत्व

विश्व अस्थमा दिवस का बहुत महत्व है। इस दिन के माध्यम से लोगों को अस्थमा रोग के प्रति जागरूक किया जाता है। अस्थमा के कारण, लक्षण और उपचार के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जाता है। इस दिन परामर्श शिविर लगाए जाते हैं जिनमें स्वास्थ्य संगठनों द्वारा मुफ्त जांच और दवा वितरण की जाती है। अगर सही समय पर इसका उपचार न किया जाए, तो यह जानलेवा भी बन सकता है। इसलिए कोशिश की जाती है कि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी हो। इसलिए लोगों को  धूल, धुएं, और प्रदूषण से बचकर अस्थमा की समस्या को कम किए जाने की सलाह दी जाती है।

विश्व अस्थमा दिवस 2025 की थीम

हर साल विश्व अस्थमा दिवस पर कोई विशेष थीम निर्धारित की जाती है। जो किसी खास पहलू केंद्रित करती है। विश्व अस्थमा दिवस 2025 की थी, ‘‘इनहेल्ड उपचारों को सभी के लिए सुलभ बनाएँ’’ हैं
 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept