World Asthma Day 2025: जानें अस्थमा के प्रकार, कारण, लक्षण, निदान और उपचार

Publish Date: 04 May, 2025
Pinterest World Asthma Day 2025: जानें अस्थमा के प्रकार, कारण, लक्षण, निदान और उपचार
World Asthma Day 2025: अस्थमा में व्यक्ति की वायुमार्ग या (ब्रोन्कियल ट्यूब) में सूजन और सिकुड़न आ जाती है यह पुराना श्वसन रोग है। इससे सांस लेने में कठिनाई, बलगम, वायुमार्ग संकुचन हो जाता है। विश्व अस्थमा (दमा) दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इस साल 6 मई को यह दिन मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इसके प्रकार, कारण, लक्षण, निदान और उपचार के बारे में…

अस्थमा के प्रकार

एक्सरसाइज इंड्यूस्ड अस्थमा (Exercise-Induced Asthma)- यह अस्थमा आमतौर पर शारीरिक मेहनत या व्यायाम के दौरान होता है। इसमें अत्यधिक  सांस फूलती है।
 
ऑक्यूपेशनल अस्थमा (Occupational Asthma)- यह स्थिति तब पैदा होती है जब कार्यस्थल पर केमिकल्स, धूल या गैसों के संपर्क में आने से सांस लेने परेशानी उत्पन्न हो।
 
नाइट टाइम अस्थमा (Nocturnal Asthma)- जब रात में खांसी, घरघराहट, सांस फूलना और सीने में जकड़न होती है, तब इसे रात्रिकालीन अस्थमा कहते हैं।
 
एलर्जिक अस्थमा (Allergic Asthma)- इस स्थिति में धूल, परागकण, बाल या फफूंदी के संपर्क में आने से सांस लेने में परेशानी होती है।
 
नॉन-एलर्जिक अस्थमा (Non-Allergic Asthma)- इस स्थिति में ठंडी हवा, तनाव, व्यायाम, वायरल संक्रमण हार्मोन और उत्तेजक पदार्थों से परेशानी हो सकती है।

अस्थमा के कारण

आनुवंशिकता- अस्थमा होने का एक कारण आनुवंशिकता भी है। यदि परिवार में किसी को अस्थमा हो तो इसका खतरा आने वाली पीढ़ी के लिए भी बढ़ जाता है। 
 
एलर्जी- अस्थमा का मुख्य कारण एलर्जी होता है जिसमें धूल, परागकण, पालतू जानवर के बाल, धुआं या फंगस के कारण होता है। 
 
प्रदूषण- वायु प्रदूषण के कारण भी अस्थमा होता है। धुआं और अन्य केमिकल्स अस्थमा को बढ़ा सकते हैं। 
 
संक्रमण- संक्रमण के कारण भी अस्थमा होता है।
 
मोटापा- कोशिश करें की वजन को अधिक न बढ़ने दें क्योंकि अधिक वजन भी अस्थमा का कारण बन सकता है।

अस्थमा के लक्षण

सांस लेने में कठिनाई- अस्थमा से सांस लेने में में परेशानी होती है। यह अस्थमा का विशेष लक्षण है। 
 
छाती में जकड़न या दर्द- छाती में जकड़न का दर्द भी अस्थमा का एक लक्षण है। 
 
खांसी- जिन लोगों को अस्थमा होता है उन्हें खांसी की समस्या भी होती है। खांसी विशेष रूप से रात या सुबह के समय होती है। 
 
थकान और बेचैनी- अस्थमा में हर समय थकान महसूस होती है और बेचैनी भी होती है।

अस्थमा के निदान

डॉक्टर से सलाह- यदि किसी को अस्थमा के लक्षण हैं तो उन्हें डॉक्टर के पास जाना चाहिए और डॉक्टर द्धारा दिए गए परामर्श को अपनाना चाहिए। अस्थमा के कुछ विशेष टेस्ट होते हैं उन्हें करवाना चाहिए।

अस्थमा के उपचार

इनहेलर- डॉक्टर से परामर्श करके इनहेलर का प्रयोग करें। यह वायु मार्ग को खोलने के साथ सूजन कम करते हैं। 
 
इनहेलर- इनहेलर वायुमार्ग को खोलते हैं और सूजन कम करते हैं।
 
दवाइयां- डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का सेवन करना चाहिए। दवा लेने के लिए लापरवाही बिल्कुल न बरतें। 
 
इम्यून थेरेपी- इम्यून थेरेपी एलर्जी के इलाज के लिए बहुत सही है।
 
जीवनशैली में बदलाव- अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। धूल-धुएं से बचाव, वजन नियंत्रण, योग और प्राणायाम करें।
 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept