World Braille Day 2025: ब्रेल दिवस हर साल 4 जनवरी को दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिन नेत्रहीन लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन के माध्यम से नेत्रहीन लोगों और उनके अधिकारों के लिए जागरुकता फैलाई जाती है। साथ ही ब्रेल लिपि के बारे में लोगों को समझाया जाता है। इस दिन को लुइस ब्रेल के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। लुइस ब्रेल ने ब्रेल लिपी का अविष्कार किया था। पहली बार इस दिन को 4 जनवरी 2019 को मनाया गया था। यह लिपी नेत्रहीन लोगों को पढ़ने-लिखने में मदद करती है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है नेत्रहीन लोगों के प्रति समानता और उनके जीवन के चैलेंजेस को समझना। आइए जानते हैं कौन थे लुइस ब्रेल? जानें विश्व ब्रेल दिवस का महत्व और इतिहास
लुइस ब्रेल अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके पिता साइमन रेले ब्रेल थे। वह घोड़ों के लिए काठी एवं जीन बनाने का काम करते थे। मात्र तीन साल की उम्र से ही वह अपने पिता के साथ उनके काम में मदद करते थे क्योंकि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। एक दिन वह अपने पिता के साथ काम कर रहै थे कि तभी उनकी एक आंख में चाकू घूस गया। इस चोट की वजह से उनकी एक आंख से दिखना बंद हो गया। लेकिन वक्त के साथ उनकी दूसरी आंख से भी दिखना बंद हो गया। उस समय लुइस ब्रेल केवल आठ साल के थे। इसके बाद उन्हें नेत्रहीन स्कूल में भेज दिया गया। जहां उन्हें आर्मी की एक ऐसी लिखावट के बारे में पता चला जिसे अंधेरे में भी पढ़ा जा सकता था। इसके बाद उन्होंने ब्रेल लिपि के आविष्कार किया।
विश्व ब्रेल दिवस का महत्व का दृष्टिहीन लोगों के किए बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन लुई ब्रेल की जयंती के रुप में मनाया जाता है। जिन्होंने दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। यह लिपि दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है। ब्रेल लिपि ने दृष्टिहीन व्यक्तियों को न केवल पढ़ने-लिखने में सहायता करती हैं उन्हें समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का अवसर प्रदान करते हैं। उनके लिए शिक्षा के साथ रोजगार और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के अवसर प्रदान करती है।
World Press Freedom Day 2025: कब मनाया जाता है प्रेस स्वतंत्रता दिवस, जानें ...
World Press Freedom Day 2025: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पढ़े पत्रकार के ...
World Press Freedom Day 2025: Scoop To Bhakshak Gripping Journo Dramas On OTT That Take ...
May 2025 Event Calendar: जानें मई 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत