World Chess Day 2024: विश्व शतरंज दिवस हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है। यह रणनीति और बौद्धिक कौशल से जुड़ा खेल है। यह काफी लोकप्रिय खेल है। जो मेंटल हेल्थ के लिए बेहतरीन है। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है विश्व शतरंज दिवस इसका इतिहास और महत्व।
विश्व शतरंज दिव शतरंज खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन शतरंज के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व देने के लिए मनाया जाता है। शतरंज एक ऐसा खेल है जो मानसिक विकास, रणनीतिक सोच और एकाग्रता को बढ़ावा देता है। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। विश्वभर में शतरंज प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग इस खेल से जुड़ सकें और इसके लाभों का अनुभव कर सकें।
विश्व शतरंज दिवस पहली बार 1851 में लंदन में आयोजित किया गया था जिसे जर्मनी के एडॉल्फ एंडरसन ने जीता था। 20 जुलाई के दिन 1924 में पेरिस में इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की स्थापना हुई थी। इसी लिए इस दिन को मनाने के लिए 20 जुलाई का दिन चुना गया। साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक रूप से 20 जुलाई को विश्व शतरंज दिवस के रूप में मान्यता दी।
शतरंज एक प्राचीन खेल है जो सदियों से लोगों को मनोरंजन और मानसिक चुनौती प्रदान करता आ रहा है। यह खेल न केवल बुद्धिमत्ता और रणनीति को विकसित करता है बल्कि लोगों को अनुशासन, धैर्य और योजना बनाने की क्षमता भी सिखाता है। विश्व शतरंज दिवस का उद्देश्य शतरंज के फायदों को व्यापक रूप से प्रसारित करना और इसे सभी उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाना है। शतरंज खेलने से आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास बढ़ता है। ऐसा माना जाता है कि लगभग 1500 साल पहले इस खेल की उत्पत्ति भारत में हुई थी। इस खेल को पहले “चतुरंगा” के नाम से जाना जाता था। जिसका मतलब है चार भाग। शतरंज चार लोगों द्वारा खेला जाने वाला खेल था।
Women's WC 2025 : महिला वनडे विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान, इस ...
World Wind Day 2025: Role of Wind Energy in Sustainable Development, Know its Positive Impact ...
Blood Donation: The Journey of Donating Blood to Saving Lives, Know the Post-Donation Process ...
WTC 2025 Final : दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद जीता ICC खिताब, ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत