IND vs PAK, World Cup 2023 : क्रिकेट प्रेमी वर्ल्ड कप कप 2023 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बयान दिया है। कुछ दिन पहले ही वर्ल्डकप कप 2023 का शेड्यूल जारी किया गया है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। वर्ल्डकप भारत में 5 अक्टूबर से 19 नंवबर के बीच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। आईए जानते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सौरव गांगुली ने क्या कहा?
दरअसल, सौरव गांगुली का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पिछले कुछ सालों से क्वालिटी मुकाबले नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही उनका मानना है कि भारत बनाम पाकिस्तान से बेहतर तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच है, जिसमें ज्यादा बेहतर क्वालिटी देखने को मिलती है। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ एक बार ही हराया है। पाकिस्तान की टीम ने साल 2021 टी20 वर्ल्डकप में भारत को 10 विकेट से हराया था।
सौरव गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, “भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर काफी हाइप है। लेकिन काफी लंबे समय से इस मैच की क्वालिटी ज्यादा बेहतर नहीं रही है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले जीते हैं। हालांकि पाकिस्तान ने दुबई में टीम इंडिया को वर्ल्डकप में पहली बार हराया था। टीम इंडिया साल 2021 के टी20 वर्ल्डकप में अच्छा नहीं खेल पाया था। “भारत-पाकिस्तान मैच से कई बेहतर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हैं, क्योंकि इन दोनों के बीच क्वालिटी काफी बेहतर है”।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान- 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान- 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम Q2- 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम Q1- 11 नवंबर, बैंगलुरु
Share Market Today: Market Opens Weak, Sensex Falls Over 100 Points, Banking Sector Shows Strong ...
World Emoji Day 2025 : कैसे हुई थी विश्व इमोजी दिवस की शुरुआत? ...
World Emoji Day 2025: Decoding Gen Z's Secret Emoji Language ...
Cricket News : Virat Kohli-Rohit Sharma के ODI Career पर BCCI ने दिया ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत