World Day for International Justice 2024: विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने से हम अंतर्राष्ट्रीय न्याय प्रणाली के महत्व को समझते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि पीड़ितों को न्याय मिले और अपराधियों को उनके कृत्यों के लिए उत्तरदायी ठहराया जाए।आइए जानते हैं इस दिन की थीम, इतिहास और महत्व।
यह दिन अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों, और नरसंहारों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में लाना है।
विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस 2024 की थीम की घोषणा नहीं की गई है। इस दिन को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का समर्थन करने के लिए दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस विषय की थीम राष्ट्रों, संगठनों और व्यक्तियों से एक अधिक न्यायपूर्ण और समतापूर्ण दुनिया के लिए मिलकर काम करने और दुनिया की सुरक्षा, शांति और भलाई को खतरा पहुंचाने वाले अपराधों को रोकने में मदद पर आधारित होती है।
विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस 17 जुलाई 1998 को रोम संविधि को अपनाने की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। जो ICC की संस्थापक संधि है। जिसका उद्देश्य लोगों को नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराध और आक्रामकता के अपराध से बचाना है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय अपराधों से पीड़ित लोगों के समर्थन में जागरूकता बढ़ाना और न्याय सुनिश्चित करना है।
विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस हमें न्याय की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है और अंतर्राष्ट्रीय कानून की रक्षा और प्रवर्तन में ICC के प्रयासों को मान्यता देता है। यह मानवाधिकारों की सुरक्षा और न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इस दिवस के जरिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ आने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का मौका मिलता है।
Women's WC 2025 : महिला वनडे विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान, इस ...
World Wind Day 2025: Role of Wind Energy in Sustainable Development, Know its Positive Impact ...
Blood Donation: The Journey of Donating Blood to Saving Lives, Know the Post-Donation Process ...
WTC 2025 Final : दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद जीता ICC खिताब, ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत