World Emoji Day 2024: वर्ल्ड इमोजी डे हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन इमोजी के महत्व और इसके उपयोग के लिए समर्पित है। इमोजी डिजिटल संचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। यह हमारे भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का आसान और प्रभावी तरीका प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।
इमोजी एक डजिटल आइकन होते हैं। जो संचार का एक माध्यम है। इमोजी दो शब्दों से मिलकर बना हैं। जिनमें ‘इ’ का अर्थ होता है ‘पिक्चर’ और ‘मोजी’ का अर्थ होता है ‘कैरेक्टर’ है।
दुनिया में पहली बार साल 1999 में एक जापानी दूरसंचार कंपनी एनटीटी डोकोमो के लिए आई-मोड नामक मोबाइल इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले शिगेताका कुरीता ने एक साथ 176 इमोजी बनाई थीं। वर्ल्ड इमोजी डे की शुरुआत 2014 में जेरेमी बर्ग ने की थी। उन्होंने कैलेंडर इमोजी को 17 जुलाई की तारीख के साथ दिखाते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया था। इस ट्वीट से प्रेरित होकर ट्वेमोजी के सह-संस्थापक, मैट डेनियल ने 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा।
इमोजी एक सार्वभौमिक भाषा की तरह काम करते हैं। जो अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों के बीच संचार को आसान बनाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य इमोजी के उपयोग को प्रोत्साहित करना और डिजिटल संचार में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना है। वर्ल्ड इमोजी डे का महत्व इमोजी के माध्यम से संचार के नए और विविध तरीकों को पहचानने में है।
विश्व इमोजी दिवस का उद्देश्य इमोजी के बढ़ते प्रभाव और उनके उपयोग को सेलिब्रेट करना है। इमोजी डिजिटल संचार में भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुके हैं। जिनका प्रयोग अक्सर लोग संवाद चिह्नों के रूप में करते हैं।
World Press Freedom Day 2025: कब मनाया जाता है प्रेस स्वतंत्रता दिवस, जानें ...
World Press Freedom Day 2025: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पढ़े पत्रकार के ...
World Press Freedom Day 2025: Scoop To Bhakshak Gripping Journo Dramas On OTT That Take ...
May 2025 Event Calendar: जानें मई 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत