Publish Date: 17 Jul, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
World Emoji Day 2025 : समय के साथ-साथ लोगों के बातचीत करने का तरीका भी बदल रहा है। आज कल फोर पर चैटिंग करते समय लोग इमोजी का प्रयोग करते हैं। संवाद के लिए यह तरीका बहुत प्रभावी है। बस एक इमोजी के लोग अपनी भावनाएं प्रकट करते हैं और सामने वाला व्यक्ति उस भावना को समझ कर प्रतिक्रिया भी दे देता है। वर्ल्ड इमोजी दिवस हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है। आज इमोजी सिर्फ चैटिंग का हिस्सा नहीं, बल्कि डिजिटल कम्युनिकेशन की अहम भाषा बन चुका है। छोटे-छोटे चेहरे और आइकन्स माध्यम से हम अपनी बात को आसान, प्रभावी और मजेदार तरीके से रख सकते हैं। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ईमेल या अन्य कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है इनका प्रयोग काफी होता है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत?
पहली बार कब हुआ था इमोजी का इस्तेमाल
इमोजी का इस्तेमाल सबसे पहले जापान के आर्टिस्ट शिगेताका कुरिता ने किया था। वह एक इंजीनियर थे और साल 1999 में उन्होंने डोकोमो नामक मोबाइल कंपनी के लिए बनाया था। मोबाइल पर टेक्स्ट भेजने के लिए इमोजी का प्रयोग करना चाहिए यह सबसे पहले उन्होंने ही सोचा था। शिगेताका ने संवाद को भावनात्मक और बेहतर बनाने के लिए इमोजी बनाया था। इसके बाद यह तरीका लोगों को काफी पसंद आने लगा।
कब मनाया गया पहला इमोजी डे
इमोजी का प्रयोग इमोशन दिखाने के लिए किया जाता है। डिजिटल युग में इमोजी अहम भाषा बन गई है। इमोजी दो जापानी वर्ड 'E' मतलब 'पिक्चर' और 'Moji' मतलब 'कैरेक्टर' से मिलकर बना है। साल 2010 में इसके क्रेज काफी बढ़ गया था। इमोजी डे मनाने की शुरुआत साल 2014 में बनाया गया था। इस दिन का प्रमुख उद्देश्य इमोजी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना और इसके डिजिटल महत्त्व को समझाना है। इस दिन को हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।