World Environment Day 2024: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ज़रूरी कदम उठाने पर चर्चा की जाती है। यह दिन दुनिया भर के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट करने का अवसर प्रदान करता है। आइए जानते हैं थीम, इतिहास और महत्व।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। यह 1972 में स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सम्मेलन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मनाया गया है। इस सम्मेलन में 119 देशों ने भाग लिया था।
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोधक क्षमता,” है और उसका नारा है “हमारी भूमि, हमारा भविष्य ” है।
विश्व पर्यावरण दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन हमें पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में शिक्षित करता है और उनसे निपटने के लिए प्रेरित करता है। पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। प्रदुषण के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं जिनमें अधिक गर्म मौसम, प्रजातियों का विलुप्त होना और समुद्र के स्तर में वृद्धि होना शामिल है। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
पर्यावरण के लिए हमें ज़रूरी कदम उठाने चाहिए। पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्रवाई करें। पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ जीवन शैली अपनाएं। अपने समुदाय में पर्यावरणीय गतिविधियों में भाग लें। दूसरों को पर्यावरण के बारे में शिक्षित करें। यह धरती सभी प्राणियों की है। सभी प्राणी पृथ्वी के संसाधानों पर निर्भर हैं। इसलिए हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। यह हमारी प्रथम जिम्मेदारी है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए।
World Press Freedom Day 2025: कब मनाया जाता है प्रेस स्वतंत्रता दिवस, जानें ...
World Press Freedom Day 2025: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पढ़े पत्रकार के ...
World Press Freedom Day 2025: Scoop To Bhakshak Gripping Journo Dramas On OTT That Take ...
May 2025 Event Calendar: जानें मई 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत