Publish Date: 07 Jul, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
Global Forgiveness Day 2025 : वैश्विक क्षमा दिवस हर साल 7 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अपने भीतर झांक कर अपने गलतियों को स्वीकार करना और दूसरों को माफ़ करना है। जिससे समाज में मधुरता उत्पन्न हो और नफरतें कम हो सकें। यह दिन इंसान को माफ़ी मांगने और माफ़ करने जैसे महत्वपूर्ण मानवीय गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है। क्षमा करने या मांगने से दूसरों को शांति नहीं मिलती बल्कि खुद का मन को शांति मिलती है। ऐस लगता है कोई बोझ मन से हट गया और मन हल्का हो गया है। वहीं दूसरों को माफ करने से आप बेहतर इंसान बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हो। इसलिए माफ करते रहें और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते रहें। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और उद्देश्य।
वैश्विक क्षमा दिवस का उद्देश्य
वैश्विक क्षमा दिवस का उद्देश्य है नफरतों को मिटाना और एकजुट रहकर विकास करना। क्षमा करने या मांगने से मानसिक शांति मिलती है। यदि मानसिक रुप से आप शांत रहेंगे तो आप किसी अन्य चीज के बारे में सोच पाएंगे। क्षमा करना कमज़ोरी नहीं, बल्कि एक महान ताकत है। क्षमा मांगने से नफरत, गुस्सा और दुश्मनी से मुक्ति मिलती है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
वैश्विक क्षमा का महत्व
क्षाम से मानसिक शांति प्राप्त होती है। जब हम किसी को माफ करते हैं तो नकारात्मकता कम होती है और मन शांत रहता है। क्षमा करने से रिश्तों में सच्चाई दिखती है और मजबूती आती है। क्षमा से करने से न सिर्फ पारिवारिक बल्कि सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं। क्षमा को आत्मा की शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना गया है। यह मन को शांति देता है जिससे आत्मिक उन्नति होती है। कई धर्मों में क्षमा को अभेद्य हथियार माना गया है जो स्वयं को महान बनाता है।
वैश्विक क्षमा दिवस का इतिहास
माना जाता है कि वैश्विक क्षमा दिवस की शुरुआत ईसा मसीह के राजदूतों के ईसाई दूतावास (सीईसीए) से लगाया जा सकता है, जिसने 1994 में विक्टोरिया, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में इस दिवस की स्थापना की थी। पहले इस दिन को राष्ट्रीय क्षमा दिवस के रूप में जाना जाता था, बाद में इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त होने के कारण इसका नाम बदलकर वैश्विक क्षमा दिवस कर दिया गया। आज के समय में यह दिन दुनियाभर के देशों में मनाया जाता है।