World Laughter Day 2025: कब मनाया जाएगा विश्व हास्य दिवस? जानें इतिहास, थीम और महत्व

Publish Date: 03 May, 2025
Pinterest World Laughter Day 2025: कब मनाया जाएगा विश्व हास्य दिवस? जानें इतिहास, थीम और महत्व
World Laughter Day 2025: विश्व हास्य दिवस हर साल मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल ये दिन 4 मई को मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है लोगों में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखना। हंसने से जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और चिंताओं से मुक्ति मिलती है। यह दिन लोगों को खुश रहने की प्रेरणा देता है। इस दिन लोगों को हंसने के फायदे बताए जाते हैं और हंसी का महत्व समझाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।

विश्व हास्य दिवस का इतिहास

विश्व हास्य दिवस की शुरुआत भारत से ही हुई थी। पहली बार इस दिन को मुंबई में आयोजित किया गया था। डॉ. मदन कटारिया ने साल 1998 में हंसी के महत्व को समझा और इसके फायदे लोगों को समझाए। उन्होंने हंसी को एक योगासन के रूप में प्रस्तुत किया। डॉ. मदन कटारिया ने लाफ्टर योग की पहल की। हंसी मनुष्य के जीवन को आसान और चिंता मुक्त बना सकते है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाती है। हंसी से शरीर में तनाव कम होता है।

विश्व हास्य दिवस 2025 की थीम

विश्व हास्य दिवस पर हर साल अलग-अलग थीम होती है। जो समाज में हंसी और खुश रहने की सोच को बढ़वा देती है। यह थीम तनाव और चिंता को कम करने के लिए मनाई जाती है। विश्व हंसी दिवस 2025 की थीम ‘स्वास्थ्य, शांति और खुशी के लिए हंसें’ है। यह थीम शारीरिक मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य और शांति पर जोर देती है।

विश्व हास्य दिवस का महत्व

विश्व हास्य दिवस का बहुत महत्व होता है। यह जीवन में आर रही समस्याओं से परेशान होने की जगह उनका समाधान खोजने पर जोर देती है। हंसी से न सिर्फ जीवन बेहतर होता है बल्कि सफलता हे नए रास्ते भी निकलते हैं। हंसने से मानसिक शांति मिलती है। यह तनाव को दूर करती है और चिंता से मुक्ति दिलाती है। यह शरीर में खून का संचार बढ़ाता है, जिससे दिल और दिमाग दोनों को फायदा होता है।

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept