World Laughter Day 2025: विश्व हास्य दिवस पर चेहरे पर मुस्कान लाएं कोट्स और स्लोगन

Publish Date: 03 May, 2025
Pinterest World Laughter Day 2025: विश्व हास्य दिवस पर चेहरे पर मुस्कान लाएं कोट्स और स्लोगन
World Laughter Day 2025: विश्व हास्य दिवस इस साल 2 मई को मनाया जाएगा। यह दिवस हर साल मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। हंसना न सिर्फ एक व्यक्ति पर बल्कि पूरे समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। हंसी को अक्सर एक साधारण क्रिया के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह हमारे शरीर और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालती है। विश्व हास्य दिवस की शुरुआत साल 1998 में भारत के मुंबई से हुई थी। यह जीवन में आर रही समस्याओं से परेशान होने की जगह उनका समाधान खोजने पर जोर देती है। हंसी से न सिर्फ जीवन बेहतर होता है बल्कि सफलता हे नए रास्ते भी निकलते हैं। हंसने से मानसिक शांति मिलती है। आइए पढ़ें विश्व हास्य दिवस के कोट्स और स्लोगन।
 
विश्व हास्य दिवस कोट्स
 
जो इंसान हँसते-हँसते रो सकता है, वो दुनिया को जीने की नई परिभाषा देता है।
 
हंसता हुआ चेहरा आपकी शान बढ़ाता है, हंसकर किया हुआ काम आपकी पहचान बढ़ाता है।
 
कितनी देर तक भला रोया जा सकता है यहाँ, खुशियों को पता है हंसी की कीमत क्या है।
 
हंसी के बिना बिताया हुआ दिन, बर्बाद किया हुआ दिन है।
 
दुनिया में हंसी और खुशी से बड़ी कोई भी दूसरी शक्ति नहीं है, ये शक्तियां इंसान को बड़े बड़े खौफ से बचा लेती हैं।
 
अगर जीवन का आनंद लेना है तो, खुलकर हंसना सीखो।
 
एक हंसी आपके सारे दुखों से आपका तलाक करा सकती है।
 
ज़िंदगी वही जो हँसी में बीते, वरना टेंशन तो मुफ्त में मिलती है।
 
ज़िंदगी भर उदास रहने वाला मेरा दोस्त आज खुश है, क्योंकि उसने खुशियों का महत्व जान लिया है।
 
विश्व हास्य दिवस स्लोगन
 
जहाँ हंसी होती है, वहाँ खुशी होती है।
 
हंसो और दुनिया को हंसाओ, दुखों को दूर भगाओ।
 
हंसी है स्वास्थ्य का राज़, इसे अपनाओ हर एक आज।
 
जिंदगी छोटी है, हंसते रहो।
 
हंसो, मुस्कराओ – जीवन को खुशहाल बनाओ।
 
हंसी से बढ़े अपनापन, यही है इसका असली धन।
 
हंसी जीवन की सबसे सस्ती और असरदार दवा है।
 
एक हंसी, सौ बीमारियों की दवा।
 
हंसना मत भूलो, यही है असली कूल।
 
हंसी बाँटो – तनाव भगाओ।
 

Related Videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept