World Malala Day 2024: विश्व मलाला दिवस हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है। विश्व मलाला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षा एक बुनियादी मानव अधिकार है और इसे सभी के लिए उपलब्ध कराना चाहिए, चाहे वे किसी भी लिंग, जाति या सामाजिक पृष्ठभूमि के हों। मलाला यूसुफजई की कहानी साहस, दृढ़ता और विश्वास की प्रतीक है। यह दिन दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करता है कि वे शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाएं और संघर्ष करें। आइए जानते हैं इस दिन का महत्व और इतिहास।
मलाला यूसुफजई एक पाकिस्तानी शिक्षा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाई। 9 अक्टूबर 2012 को जब मलाला केवल 15 वर्ष की थीं तब तालिबान ने उन पर हमला किया और सिर में गोली मार दी। इसके बाद मलाला को ब्रिटेन ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ और वे स्वस्थ हो गईं। 12 जुलाई 2013 को अपने 16वें जन्मदिन पर मलाला ने संयुक्त राष्ट्र में भाषण दिया जिसमें उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस दिन को "मलाला दिवस" के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 2013 में टाइम मैगज़ीन ने मलाला को दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक घोषित किया। 2014 में मलाला को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। 17 साल की उम्र में पुरस्कार प्राप्त करने वाली यूसुफजई सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।
विश्व मलाला दिवस का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें सशक्त बनाना है। मलाला का संघर्ष और उनका साहस दुनिया भर की लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दिन मानव अधिकारों, विशेष रूप से शिक्षा के अधिकार, के समर्थन और संरक्षण के लिए समर्पित है। विश्व मलाला दिवस लैंगिक समानता और शिक्षा के क्षेत्र में असमानता को समाप्त करने की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। आज मलाला के शिक्षा को लेकर विचार पूरी दुनिया पसंद किए जाते हैं।
World Press Freedom Day 2025: कब मनाया जाता है प्रेस स्वतंत्रता दिवस, जानें ...
World Press Freedom Day 2025: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पढ़े पत्रकार के ...
World Press Freedom Day 2025: Scoop To Bhakshak Gripping Journo Dramas On OTT That Take ...
May 2025 Event Calendar: जानें मई 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत