World's Most Premature Baby : दुनियामें एक ऐसा बच्चा भी है जो सबसे कम समय अपनी मां की कोख में रहा, जिसके जन्म लेते ही डॉक्टरों ने उसके जीवित रहने की 0% संभावना जताई थी। उस बच्चे ने हाल ही में अपना पहला जन्मदिन है। यह दुनिया का सबसे प्रीमैच्योर बेबी (World's Most Premature Baby) है, जो तमाम बाधाओं से लड़कर आज जीवित बच गया। अमेरिका के मिनेसोटा मिनियापोलिस में पिछले साल दुनिया का सबसे Premature Baby ने जन्म लिया था।
अमेरिका के मिनियापोलिस से बेथ, 13 अक्टूबर, 2020 को अपने बच्चे को जन्म देने वाली थी। हालांकि, वह मेडिकल कॉम्प्लीकेशंस के चलते बच्चे को समय से काफी पहले जन्म देना पड़ा था। बच्चा सिर्फ 5 महीने का था जब वह इस दुनिया में आया। बच्चे का नाम रिचर्ड स्कॉट विलियम हचिंसन (Richard Scott William Hutchinson) रखा गया। डॉक्टरों ने बच्चे के जन्म लेते ही कहा दिया था कि उसके जीवित रहने की 0% संभावना है। रिचर्ड स्कॉट के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में जीवित बचे दुनिया के सबसे प्रीमैच्योर बेबी के तौर पर नाम दर्ज है। रिचर्ड स्कॉट ने हाल ही में अपना पहला जन्मदिन मनाया है।
पहले ही यह बच्चा कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहा था। जब बच्चा पैदा हुआ तो उस समय दुनिया में फैली कोरोना महामारी ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया। कोरोना प्रतिबंधों के चलते पैरेंट्स अस्पताल में नहीं रुक सकते थे, लिहाजा वे रोजना सेंट क्रिक्स काउंटी से मिनियोपोलिस की हॉस्पिटल तक की यात्रा करते थे। दिसंबर 2020 जब बेबी रिचर्ड 6 महीने का हो गया तो उसे घर ले जाने की अनुमति दी गई। हाल ही में बच्चे ने अपना पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। इस खास मौके पर रिचर्ड की मां बेथ ने कहा कि, 'हम बच्चे की दृढ़ता से हैरान हैं कि कैसे उसने इतनी मुश्किलों को पार किया. हम उसके लिए बहुत खुश हैं।'
This Loss Felt Like A Personal Loss: A Recollection of Andre Braugher, Matthew Perry, & ...
Richard Carpenters gives a special video gift to the Naatu Naatu family, MM Keeravani breaks ...
Priyanka Chopra in Citadel Trailer wore iconic 1996 Tom Ford revamped suit, Screams millions ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत