Publish Date: 31 May, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
World No Tobacco Day 2025: विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने को उद्देश्य तंबाकू के उपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना है और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देना है। इस दिन के माध्यम से तंबाकू नियंत्रण नीतियों को बढ़ावा देने और तंबाकू से संबंधित बीमारियों के बारे में लोगों को समझाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस का इतिहास
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 1987 में मनाने का फैसला लिया गया। इसकी शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने की थी। इस दिन का उद्देश्य विश्व स्तर पर लोगों को तंबाकू सेवन के खतरों के बारे में बताना और उसे रोकने के उपायों के बारे में जागरूक करना है। इस दिन को मनाने का कारण है किसी बीमारी की तुलना में तंबाकू से होने वाली मौतों का आंकड़ा बहुत ज्यादा हो जाना। तब से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 की थीम
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हर साल कोई विशेष थीम निर्धारित की जाती है। जो उस समय की समस्याओं पर आधारित होती है। इन थीम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तंबाकू के खतरों के बारे में लोगों को बताना है। जिससे लोग इससे दूर रह सकें। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 की थीम “अपील का पर्दाफाश” (Unmasking the Appeal) है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस का महत्व
विश्व तंबाकू निषेध दिवस का महत्व का बहुत महत्व होता है। यह दिन तंबाकू के उपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन का माध्यम से लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है और लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दिन ऐसे कार्यक्रम चलाए जाते हैं जो तंबाकू नियंत्रण नीतियों को बढ़ावा देते हैं साथ ही इस दिन तंबाकू से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाती है।