Publish Date: 12 Jul, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
World Paper Bag Day 2025: पेपर बैग दिवस हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से प्लास्टिक बैग्स के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है। इस दिन को मनाने का उउद्देश्य है पर्यावरण की रक्षा में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सतत विकास की दिशा में एक कदम बढ़ाना। पेपर बैग दिवस न केवल एक पर्यावरण जागरूकता दिवस है, बल्कि यह हमारे जीवनशैली में बदलाव लाने का अवसर भी है। इससे हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं और धरती को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। हमें प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का प्रयोग करना चाहिए। हमें प्लास्टिक छोड़कर इको-फ्रेंडली विकल्पों को चुनना चाहिए।
पेपर बैग दिवस का इतिहास
साल 1852 में पहली पेपर बैग मशीन का आविष्कार हुआ था। इस मशीन का आविष्कार फ्रांसिस वोल नामक अमेरिकी वैज्ञानिक ने किया था। इसके बाद बड़े पैमाने पेपर बैग का उत्पादन होने लगा। पेपर बैग इको-फ्रेंडली था इसलिए बाजारों और दुकानों में इसका इस्तेमाल शुरु हुआ। इसके बाद भी प्लास्टिक बैग का प्रयोग हो रहा था। लेकिन इसे दुष्प्रभावों को समझते हुए पेपर बैग का प्रयोग होने लगा। कई देशों की सरकारों ने पूरी तरह से प्लास्टिक बैग पर रोक लगा दी। पेपर बैग के महत्व को समझाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
पेपर बैग के फायदे और महत्व
पेपर बैग पर्यावरण के लिए बेहद जरुरी है। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता है। इसे आसानी से नष्ट किया जा सकता हैं। पेपर बैग रीसायकल और रीयूज़ेबल भी होता है। इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है और दोबारा रीसायकल किया जा सकता है। पेपर बैग एक प्राकृतिक संसाधन है। यह लकड़ी और जैविक पदार्थों से बनता है जो बिल्कुल प्रदूषण नहीं फैलता। इसलिए हमें प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का प्रयोग करना चाहिए।