Publish Date: 02 May, 2025
Author: Anjum Qureshi
Pinterest
World Press Freedom Day 2025: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हर साल 3 मई को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता, सच्चाई और उसकी ईमानदारी के लिए समर्पित होता है। मीडिया सत्ता से सवाल करती है और सच्चाई को समाज के सामने लाती है। समाज में फैल रही समस्याओं को सबके सामने लाती है। प्रेस सत्ता और जनता के बीच की कड़ी होती है। यह दिन सिर्फ पत्रकारों या मीडिया के लिए नहीं है, बल्कि उन सभी के लिए है जो सच को सुनना, समझना और बताना चाहते हैं। प्रेस आजाद होनी चाहिए। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। यह दिन पत्रकारों और मीडिया के अधिकारों की रक्षा के लिए मनाया जाता है और उन पर होने वाले हमलों और दबावों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखना और इसके महत्व को समझना है, ताकि लोग स्वतंत्र रूप से अपनी राय व्यक्त कर सकें और सच्चाई को उजागर कर सकें। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत यूनेस्को ने की थी। यूनेस्को ने 1991 में विश्वभर में पत्रकारों और मीडिया संस्थाओं को स्वतंत्रता और आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ने की आवश्यकता के बारे में बात की समाज को जागरुक करने का काम किया। इसके बाद यूनेस्कों ने 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया और साल 3 मई को यह दिन मनाने की घोषणा की गई। इसके बाद 1994 में पहली बार यह त्योहार मनाया गया। इस दिन संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को और अन्य संगठन द्वारा कार्यक्रम, सेमिनार, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा की बात की जाती है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2025 की थीम
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। जो उस समय की समस्याओं पर आधारित होती है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2025 की थीम “ए प्रेस फॉर द प्लैनेट” है। यह थीम वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों पर आधारित है। जो जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हानि और प्रदूषण से संबंधित पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का महत्व
किसी भी लोकतंत्र के लिए प्रेस स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मीडिया की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने के लिए मनाया जाता है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मीडिया के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से समाज को मीडिया के संघर्ष का महसूस करने और उनको सुलझाने के लिए मनाया जाता है। समाज को यह समझना जरूरी है कि मीडिया को बिना डरे काम करना चाहिए। सरकारी या राजनीतिक दबाव से बचने के लिए मीडियाकर्मियों के लिए स्वतंत्रता बहुत जरूरी है।