World Standards Day 2024: विश्व मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य दुनिया भर में तकनीकी मानकों के विकास, उन्हें लागू करने वाली संस्थाओं और विशेषज्ञों की भूमिका को मान्यता देना है। यह दिन उन प्रयासों की सराहना करता है वैश्विक अर्थव्यवस्था में समरसता लाते हैं और उत्पादों, सेवाओं और प्रणालियों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
पहला विश्व मानक दिवस 1970 में मनाया गया था। इसकी पहल अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ), अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) और अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (आईईसी) ने संयुक्त रुप से की थी। 25 देशों के प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण की आवश्यकता पर चर्चा की। विश्व मानक दिवस तकनीकी मानकों के महत्व को पहचानने और उन्हें लागू करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
मानकीकरण का विशेष महत्व है। इसका उद्देश्य उत्पाद, सेवाएँ और तकनीकी प्रक्रियाएँ सुरक्षित बनाना हैं। साथ ही इन्हें प्रभावी और आपस में संगत बनान है। मानकों का पालन करने से व्यवसायों को लाभ मिलता है। क्योंकि इससे उनकी प्रक्रियाएँ अधिक कुशल होती हैं और गुणवत्ता में सुधार होता है। मानक न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि वैश्विक व्यापार को भी सुविधाजनक बनाते हैं। मानक जलवायु परिवर्तन और टेक्नोलॉजी को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे उद्योगों के लिए स्थिरता और नवाचार को बढ़ावा देने के उपाय प्रदान करते हैं।
हर साल विश्व मानक दिवस एक विशिष्ट थीम के साथ मनाया जाता है। जो उस वर्ष की प्रमुख वैश्विक चुनौतियों या प्राथमिकताओं को दर्शाती है। विश्व मानक दिवस 2024 की थीम ‘बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टि’ है। मानकीकरण का पालन करना एक स्वस्थ, सुरक्षित, और संगठित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह दिन न केवल औद्योगिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उपभोक्ता सुरक्षा, उत्पाद की गुणवत्ता और वैश्विक व्यापार में सहयोग बढ़ाने का भी प्रमुख कदम है।
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत