World Urbanization Day 2024: विश्व शहरीकरण दिवस को "वर्ल्ड टाउन प्लानिंग डे" के रूप में भी जाना जाता है। हर वर्ष 8 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शहरीकरण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना, शहरी नियोजन के महत्व को समझना और दुनिया भर में सतत और व्यवस्थित शहरी विकास की आवश्यकता पर जागरूकता बढ़ाना है। इसका उद्देश्य इस बात पर विचार करना है कि हम कैसे अपने शहरी क्षेत्रों को भविष्य के लिए बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।
विश्व शहरीकरण दिवस की शुरुआत 1949 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स विश्वविद्यालय के दिवंगत प्रोफेसर कार्लोस मारिया डेला पाओलेरा ने की थी। उन्होंने शहरीकरण और टाउन प्लानिंग के महत्व को समझा और यह जाना कि अच्छे और टिकाऊ शहरी विकास का क्या असर होता है। यह दिवस 30 से अधिक देशों में मनाया जाता है और वैश्विक स्तर पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास किए जाते हैं। साथ ही शहरीकरण के उचित प्रबंधन की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
शहरीकरण वर्तमान में एक महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दा बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2050 तक विश्व की लगभग 68% आबादी शहरी क्षेत्रों में निवास करेगी। इस बढ़ते शहरीकरण के साथ कई समस्याएँ सामने आती हैं, जैसे कि आवास की कमी, यातायात की भीड़, प्रदूषण, पानी की कमी और बुनियादी सेवाओं की कमी। ऐसे में विश्व शहरीकरण दिवस का उद्देश्य है कि सरकारें, योजनाकार और आम नागरिक मिलकर इस ओर ध्यान दें और उचित नियोजन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों को सुरक्षित, सतत और समृद्ध बनाएँ।
विश्व शहरीकरण दिवस के लिए एक विशेष थीम निर्धारित की जाती है जो किसी खास मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करती है। साल 2024 विश्व शहरीकरण दिवस की थीम, “युवा जलवायु परिवर्तनकर्ता: शहरी स्थिरता के लिए स्थानीय कार्रवाई को उत्प्रेरित करना" है।
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत