RCB vs DC WPL 2024 Final Live Streaming : महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का फाइनल मुकाबला आज यानी 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम जीतेगी उसका पहला खिताब होगा। दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरे सीजन WPL के फाइनल में पहुंची है। वह अंक तालिका में पहले स्थान पर थी, जबकि तीसरे नंबर पर थी और डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में पहुंची।
महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीम जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। जियो सिनेमा ऐप पर आप मैच बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।
मुकाबला - दिल्ली कैपिटल्स VS आरसीबी WPL 2024 Final
दिन और समय - रविवार (17 मार्च), शाम साढ़े 7 बजे से
जगह - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स : मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, तितास साधु।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।
जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, ऐलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्वनी कुमारी, मैरिजेन कप्प, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल, तान्या भाटिया, जेस जोनासेन, मीनू मणि, पूनम यादव, तितास साधु।
दिशा कसाट, सब्भिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना, शोभना यादव, एलिसे पेरी, नादिन डी क्लर्क, सतीश शुभ, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय, ऋषा घोष, एकता बिष्ट, जॉर्जिया वेयरहैम, केट क्रॉस, श्रद्धा पोखरकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनक्स।
DC vs MI : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी ...
MI vs DC Final : WPL फाइनल में नोरा फतेही बिखेरेंगी हुस्न का ...
WPL 2025 Auction : ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, ...
WPL 2024 Prize Money : RCB पर हुई पैसों की बरसात, प्राइज मनी ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत