WPL 2024 Winner : स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली की टीम को हराते हुए महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम किया। बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से फाइनल मुकाबले में हराया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रेयांका पाटिल और मोलीन्यूक्स की शानदार गेंदबाजी के चलते दिल्ली की टीम 113 रन पर ही सिमट गई।
The Smriti Mandhana-led Royal Challengers Bangalore reign supreme! 🏆
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 17, 2024
Presenting before you - Champions of the #TATAWPL 2024 ! 🙌 🙌
Congratulations, #RCB! 👏 👏#DCvRCB | #Final | @RCBTweets | @mandhana_smriti pic.twitter.com/mYbX9qWrUt
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी ने पहली बार यह खिताब अपने नाम किया है। बैंगलोर की पुरुष टीम ने भी कभी आईपीएल में खिताब नहीं जीता है, लेकिन आरसीबी की महिला टीम ने दूसरे सीजन में ही विजेता बनकर उभरी है। दिल्ली द्वारा दिए गए 113 रनों का लक्ष्य का पीछे करने के लिए बेंगलुरु को सोफी डिवाइन और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। डिवाइन के आउट होने के बाद कप्तान मंधाना ने पारी संभाली, लेकिन उन्हें मिन्नू मणि ने 31 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। एलिस पैरी और ऋचा घोष ने आखिरी ओवर में बेंगलुरु को जीत दिलाई।
दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, मिन्नू मणि
आरसीबी- स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष , सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह
DC vs MI : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी ...
MI vs DC Final : WPL फाइनल में नोरा फतेही बिखेरेंगी हुस्न का ...
WPL 2025 Auction : ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, ...
WPL 2024 Prize Money : RCB पर हुई पैसों की बरसात, प्राइज मनी ...
IPL 2023 : आज हैदराबाद और पंजाब में कौन मारेगा बाजी, ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
कोरियन दूल्हे ने इंडियन स्टाइल में की शादी, घोड़ी भी चढ़ा और भांगड़ा भी किया, वीडियो हुआ वायरल
आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह को भीड़ ने दौड़ाया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत